न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 साल का युवक, रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाला बाहर! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से मिले जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, बोले—सहकारिता को बनाएंगे और मजबूत BIG BREAKING:: नारी शक्ति के सम्मान में गूंजा हरिद्वार, मदन कौशिक बोले—‘महिलाओं की भागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत’ BIG BREAKING:: देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों का ‘भारत दर्शन’ मिशन! CM धामी ने बढ़ाया हौसला, कहा—देश की विविधता और विकास को करीब से समझें युवा BIG BREAKING:: ज्वालापुर में BJP का बूथ सशक्तिकरण पर महामंथन, सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का ‘मंत्र’ BIG BREAKING:: चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास! गंगोत्री में टूटा रिकॉर्ड, 7.84 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; बद्रीनाथ भी बना रहा नया कीर्तिमान
Home » सम्मानित » BIG BREAKING:: हरिद्वार की HR मीट में अल्ताफ हुसैन का जलवा, ‘HR लीडर ऑफ द ईयर 2026’ अवार्ड से हुए सम्मानित

BIG BREAKING:: हरिद्वार की HR मीट में अल्ताफ हुसैन का जलवा, ‘HR लीडर ऑफ द ईयर 2026’ अवार्ड से हुए सम्मानित

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सिडकुल स्थित एक होटल में नेशनल HRD नेटवर्क (NHRDN) की ओर से आयोजित HR मीट 2026 में मानव संसाधन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अल्ताफ हुसैन को ‘HR लीडर ऑफ द ईयर 2026’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित सहित उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि, HR विशेषज्ञ और विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारी मौजूद रहे।समारोह के दौरान डॉ. धनंजय सिंह को मानव संसाधन क्षेत्र में लंबे समय तक किए गए योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026’ प्रदान किया गया। वहीं ITC के जनरल मैनेजर अनंत माहेश्वरी ने सस्टेनेबिलिटी और उद्योग जगत में इसकी बढ़ती भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में NHRDN उत्तराखंड चैप्टर के वाइस प्रेसिडेंट जितेंद्र एम. द्वारा लिखित पुस्तक ‘यंग मैनेजर्स’ का विमोचन भी किया गया। पुस्तक को युवा प्रबंधकों और HR क्षेत्र में करियर बनाने वाले लोगों के लिए उपयोगी बताया गया।सम्मान मिलने पर अल्ताफ हुसैन ने आयोजकों और NHRDN का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें HR क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने HR समुदाय के बीच मजबूत नेटवर्क विकसित करने तथा युवा HR लीडर्स को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया।बताया गया कि इससे पहले 25 जून 2026 को भी अल्ताफ हुसैन को ‘फाल्कन ट्रेलब्लेज़र अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जा चुका है।

Share This
ALSO READ  "शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांवड़ मेला-2025 की ऐतिहासिक सफलता पर उनके आवास पर जाकर किया सम्मानित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 2 0 2
Users Today : 259
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 2 0 2
Users Today : 259
Users Yesterday : 886