(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर अहम जिम्मेदारी मिली है। उनकी इस नई जिम्मेदारी को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तृप्ति भट्ट उत्तराखंड में एक साफ-सुथरी छवि, तेजतर्रार कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली और पेशेवर दक्षता से अलग पहचान बनाई है।

सीबीआई देश की प्रमुख जांच एजेंसियों में शामिल है, जो भ्रष्टाचार और गंभीर मामलों की जांच करती है। ऐसे में तृप्ति भट्ट को केंद्रीय जांच ब्यूरो में मिली जिम्मेदारी उनके प्रशासनिक और पुलिसिंग अनुभव के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
उनकी नई भूमिका से उत्तराखंड पुलिस कैडर का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो में उनकी जिम्मेदारी और कार्यशैली पर सभी की निगाहें रहेंगी।












































Users Today : 136
Users Yesterday : 546
