न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » गुडवर्क » “सिडकुल पुलिस का बड़ा धमाका: ‘ऑपरेशन रिकवरी’ में 152 खोए मोबाइल ढूंढ निकाले, 36 लाख से ज्यादा के फोन लौटे—मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस को जमकर मिला धन्यवाद!”

“सिडकुल पुलिस का बड़ा धमाका: ‘ऑपरेशन रिकवरी’ में 152 खोए मोबाइल ढूंढ निकाले, 36 लाख से ज्यादा के फोन लौटे—मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस को जमकर मिला धन्यवाद!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सतर्क कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से कुल 152 खोए हुए मोबाइल फोन रिकवर किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

बरामद किए गए मोबाइल फोन में अधिकांश सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के हैं, जबकि कुछ स्थानीय निवासियों के भी शामिल हैं।लंबे समय से अपने मोबाइल फोन खो चुके लोग जब अपने डिवाइस वापस पाए, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। कई लोगों ने तो फोन मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई ने उनमें नया विश्वास जगाया है।इस अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत अंजाम दिया गया। थाना सिडकुल के प्रभारी निरीक्षक अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के जरिए मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें बरामद किया।यह पोर्टल खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और ट्रैक करने में बेहद प्रभावी साबित हो रहा है, जिससे पुलिस को तकनीकी सहायता मिलती है।

मोबाइल फोन बरामद करने के बाद पुलिस ने सभी डिवाइस उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सत्यापन के बाद सौंप दिए। इस दौरान लोगों ने सिडकुल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने में दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, यदि किसी को लावारिस मोबाइल फोन मिले तो उसे अपने पास रखने के बजाय पुलिस के सुपुर्द करें।इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई विकास रावत और हेड कांस्टेबल विवेक यादव सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 8 9
Users Today : 300
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 8 9
Users Today : 300
Users Yesterday : 398