न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » सम्मान » “हरिद्वार का होनहार बना देश का गौरव! बीच एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे यथार्थ देशवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भव्य सम्मान—कबड्डी में उत्तराखंड का बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत”

“हरिद्वार का होनहार बना देश का गौरव! बीच एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे यथार्थ देशवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भव्य सम्मान—कबड्डी में उत्तराखंड का बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सान्या, चीन में आयोजित छठे बीच एशियन गेम्स में रजत पदक प्राप्त खिलाड़ी यथार्थ देशवाल एवं उत्तराखंड एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित कैम्प कार्यालय में भेंट की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी यथार्थ देशवाल की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने यथार्थ देशवाल को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि देशवाल ने कबड्डी में रजत पदक प्राप्त कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि के लिए उन्होंने उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन और रजत पदक प्राप्त यथार्थ देशवाल को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि खेलों के प्रति युवाओं का प्रेरित करने के लिए देशवाल से प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसियेशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि यथार्थ देशवाल ने छः सदस्यों की भारतीय टीम में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी राज्य के दो खिलाड़ी भूमिका एवं राहुल बोरा ने बहरीन यूथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।श्री जोशी ने कहा कि विगत छः माह में राज्य के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में कबड्डी के लिए दो स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर महेश जोशी, नरेन्द्र सिंह रौथाण, चेतन जोशी, प्रदीप चौधरी, ओ.पी. चौहान, विवेक पडलिया, विमल डबराल, नवीन चौहान, पंकज राठी, सतीश उप्रेती, सुमित कुमार, समीर, विजेन्द्र राठी सहित खेल एकेडमी के खिलाड़ी व प्रशिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 8 9
Users Today : 300
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 8 9
Users Today : 300
Users Yesterday : 398