न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: हरिद्वार में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 15 सितंबर नहीं, अब 3 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन — एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: चकबंदी विभाग के कथित भ्रष्टाचार पर भड़की भाकियू रोड, पदम सिंह रोड ने दी आंदोलन की चेतावनी—किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा संघर्ष! BIG BREAKING:: देहरादून में 13 सितंबर को ‘डिफेंस परीक्षा’ का बड़ा दंगल, 54 केंद्रों पर 21,798 अभ्यर्थी देंगे CDS-NDA की परीक्षा, प्रशासन अलर्ट! BIG BREAKING:: ऋषिकुल का होगा कायाकल्प! आयुर्वेद-योग से वैदिक गणित तक बनेगा भारतीय ज्ञान परंपरा का भव्य केंद्र, CM धामी का बड़ा मास्टर प्लान BIG BREAKING:: हर स्कूल होगा आपदा से मुकाबले को तैयार! भूकंप-बाढ़ से लेकर आग तक की बनेगी पूरी रणनीति, बच्चों की अगुवाई में तैयार होंगी 6 स्पेशल टीमें
Home » मुकदमा » जमानत पर रिहा होते ही शक्ति प्रदर्शन की कोशिश, विधायक प्रतिनिधि बनकर निकाली रैली — अनीश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तारी को दबिश जारी

जमानत पर रिहा होते ही शक्ति प्रदर्शन की कोशिश, विधायक प्रतिनिधि बनकर निकाली रैली — अनीश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तारी को दबिश जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कान्हापुर निवासी अनीश पुत्र यामीन को अदालत से जमानत मिलने के बाद सुधरने के बजाय उसने खुलेआम गुंडई दिखानी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, अनीश ने जेल से रिहा होने के तुरंत बाद लगभग 40–50 समर्थकों के साथ सड़कों पर हुड़दंग मचाया।

वह अपनी गाड़ी पर ‘विधायक प्रतिनिधि’ का फर्जी बोर्ड और हूटर लगाकर रैली निकालते हुए पूरे क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करता नजर आया।स्थानीय लोगों ने बताया कि अनीश और उसके समर्थक राहगीरों के साथ अभद्रता कर रहे थे और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। रैली के दौरान न केवल ट्रैफिक बाधित हुआ, बल्कि आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा हो गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने अनीश और उसके समर्थकों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 192 और 188 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने अनीश के वाहनों में लगे हूटर और फर्जी बोर्ड को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Share This
ALSO READ  "अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की बड़ी कार्रवाई से फिर गरमाया उत्तराखंड। दिल्ली CBI थाने में दर्ज हुआ पहला केस, देहरादून–ऋषिकेश में जांच तेज ‘VIP’ एंगल से मचा हड़कंप, न्याय की उम्मीद में टिकी प्रदेश की नजरें"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 8 5 2
Users Today : 69
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 8 5 2
Users Today : 69
Users Yesterday : 621