(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कलियर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे सट्टा खाईबाड़ी और जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (एकता) ने सख्त रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने SP देहात शेखर चंद्र सुयाल से मुलाकात कर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में यूनियन ने कलियर स्थित साबिर साहब की दरगाह के पास, पहाड़ी गेट व पानी की टंकी के आस-पास खुलेआम चल रहे सट्टा-जुए के अड्डों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
फरमान त्यागी ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस पर जल्द रोक नहीं लगाई, तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
इसके अलावा ज्ञापन में संगठन ने निम्न मांगें रखीं:
- ऑपरेशन लगाम के तहत नेम प्लेट हटाने की कार्रवाई रोकी जाए, क्योंकि इससे अराजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं।
- किसान-मजदूरों के वाहनों पर चालान की कार्रवाई पर रोक लगे, ताकि कृषि कार्यों में बाधा न आए।
- मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चालान बंद हों, जिससे किसानों को राहत मिल सके।
फरमान त्यागी ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने संगठन की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो यूनियन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर यूनियन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
155 Views


























Users Today : 11
Users Yesterday : 866
