न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » मुकदमा » “विवादों से पुराना नाता, फिर सुर्खियों में चैंपियन! दलित युवक से कथित गाली-गलौज का वीडियो वायरल, बढ़ा जनाक्रोश, लक्सर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज”

“विवादों से पुराना नाता, फिर सुर्खियों में चैंपियन! दलित युवक से कथित गाली-गलौज का वीडियो वायरल, बढ़ा जनाक्रोश, लक्सर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/लक्सर। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ लक्सर कोतवाली में विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें चैंपियन कथित तौर पर एक दलित युवक के साथ अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दलित समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिली। संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति के साथ जातिसूचक टिप्पणी और अपमानजनक व्यवहार न केवल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करता है, बल्कि कानूनन भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

मामले को लेकर दलित समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी साक्ष्य और तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

ALSO READ  BIG BREAKING:धराली आपदा में दुपट्टे के टुकड़े से बंधी राखी, अहमदाबाद से फिर पहुंचा बहन का प्यार—धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी भावुक राखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 7
Users Today : 384
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 7
Users Today : 384
Users Yesterday : 1033