न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » वारदात » “जे.के. टायर फैक्ट्री पर हथियारबंद हमलावर का कहर: CCTV में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी”

“जे.के. टायर फैक्ट्री पर हथियारबंद हमलावर का कहर: CCTV में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी”

(शहजाद अली हरिद्वार) लक्सर ।लक्सर क्षेत्र में स्थित जे.के. टायर फैक्ट्री के गेट पर 21 मई की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक बाइक सवार व्यक्ति धारदार हथियार लहराते हुए फैक्ट्री के मुख्य गेट पर पहुंचा,

जिसका वीडियो फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी हाथ में हथियार लिए फैक्ट्री गेट पर आता है,

वहां तैनात सुरक्षाकर्मी की ओर इशारा करते हुए हमला करने का प्रयास करता है और जमीन पर हथियार से वार करता है।

फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा लक्सर कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी मौके पर गाली-गलौज करता रहा और सुरक्षाकर्मी द्वारा रोकने की कोशिश पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी ने सुरक्षाकर्मी पर हथियार से वार भी किया, लेकिन सौभाग्यवश सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गया। यही नहीं, आरोपी ने फैक्ट्री प्रबंधन को भी जान से मारने की खुलेआम धमकी दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

इस घटना से फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907