न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » परिणाम » “एंजिल्स एकेडमी, बहादराबाद ने रचा सफलता का कीर्तिमान – 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन”

“एंजिल्स एकेडमी, बहादराबाद ने रचा सफलता का कीर्तिमान – 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन”

(शहजाद अली हरिद्वार)एंजिल्स एकेडमी सी. से. स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा 10वीं व 12वीं के शानदार परीक्षा परिणामों के साथ एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया है।

विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

कक्षा 12वीं के विज्ञान, मानविकी एवं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए।

दीक्षा नेगी (विज्ञान) ने 97%, प्रियांशु कुशवाहा (विज्ञान) ने 97%, हर्षिता वैद (मानविकी) ने 96.8% तथा तेजस्वनी (वाणिज्य) ने 95% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत व लगन का परिचय दिया।

वहीं कक्षा 10वीं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नैन्सी चौधरी ने 98.8%, सना अंसारी ने 97.6%, नव्या मिश्रा ने 97.4%, दीपांशु खत्री ने 97% एवं श्रेयांश नेगी ने 97% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया।

 

ALSO READ  "बहादराबाद मां सरस्वती पब्लिक स्कूल का सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, देव चौहान बना टॉपर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 8 4
Users Today : 34
Users Yesterday : 1007
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 8 4
Users Today : 34
Users Yesterday : 1007