न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन
Home » संदेश » “हरिद्वार में लोकतंत्र की अलख: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रवाना किया स्वीप वाहन, घर-घर पहुंचेगा मतदान जागरूकता का संदेश”

“हरिद्वार में लोकतंत्र की अलख: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रवाना किया स्वीप वाहन, घर-घर पहुंचेगा मतदान जागरूकता का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से कैंप कार्यालय से स्वीप वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित यह वाहन जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची संशोधन तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान एवं मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। वाहन के माध्यम से निर्वाचन संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, मतदाता जागरूकता गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाते हुए युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक से अधिक जनभागीदारी लोकतंत्र को सशक्त बनाती है।

इस अवसर पर जिला समन्वय स्वीप अनिल चंद रमोला, नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. संतोष चमोला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली उपस्थित रहे।

ALSO READ  "भारत माता मंदिर में राष्ट्र-चेतना का महाकुंभ: स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की समाधि पर राजनाथ-योगी-धामी का संगम, साधना-संस्कृति-राष्ट्रभक्ति का भव्य संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 6 5
Users Today : 157
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 6 5
Users Today : 157
Users Yesterday : 1368