न्यूज़ फ्लैश
“श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा” “टिहरी में विकास की महाबैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त संदेश, सड़क-पेयजल से पर्यटन तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करें!”
Home » हादसा » “अहमदाबाद विमान हादसा: 274 की मौत, 100 से ज्यादा मजदूर उठा रहे हैं मलबा, पूरे शहर में मातम”

“अहमदाबाद विमान हादसा: 274 की मौत, 100 से ज्यादा मजदूर उठा रहे हैं मलबा, पूरे शहर में मातम”

(शहजाद अली हरिद्वार)अहमदाबाद में एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर 787 विमान के हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है। मृतकों में विमान यात्री, स्थानीय नागरिक और MBBS छात्र शामिल हैं। यह हादसा BJ मेडिकल कॉलेज के परिसर में हुआ, जहां विमान के क्रैश होने से कॉलेज की मेस और हॉस्टल को भारी नुकसान पहुंचा।

घटना के समय मेस में 60-70 छात्र भोजन कर रहे थे, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ी। हादसे में जान गंवाने वालों में छात्र जयप्रकाश चौधरी, आर्यन राजपूत, राकेश तिवारी और मानव भादू के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा 15 वर्षीय आकाश पटनी, जो चाय की रेहड़ी चलाता था, भी हादसे में मारा गया। अब तक 220 शवों के DNA सैंपल लिए जा चुके हैं, ताकि पहचान के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जा सके।

राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अहमदाबाद नगर निगम के 40 से ज्यादा इंजीनियर और 100 से अधिक मजदूरों की टीम मलबा हटाने में जुटी है। मलबा हटाने के लिए 12 से अधिक भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।हादसे के कारणों की जांच के लिए विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। इसमें मौजूद कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (FDR) से यह पता चल सकेगा कि हादसा किन हालात में हुआ।यह हादसा देश के लिए एक बड़ा दुखद क्षण है। राहत कार्य जारी हैं और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

275 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 6 9
Users Today : 74
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 6 9
Users Today : 74
Users Yesterday : 866