न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » कार्यवाही » जनता के हक पर डाका डालने वालों पर प्रशासन का चाबुक: 9428 आयुष्मान और 3323 राशन कार्ड निरस्त, FIR दर्ज

जनता के हक पर डाका डालने वालों पर प्रशासन का चाबुक: 9428 आयुष्मान और 3323 राशन कार्ड निरस्त, FIR दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने राशन और आयुष्मान कार्ड घोटाले में संलिप्त माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य में पहली बार इस प्रकार के फर्जीवाड़े पर इतनी बड़ी संख्या में कार्ड निरस्त किए गए हैं और मुकदमे दर्ज हुए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में की गई जांच में सामने आया कि 1,36,676 निष्क्रिय राशन कार्डों के आधार पर 9,428 आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। इसके अलावा गलत दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए 3,323 राशन कार्ड भी पकड़े गए। इन सभी कार्डों को निरस्त करते हुए नगर कोतवाली और थाना राजपुर रोड में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जांच में सामने आया कि कुछ संगठित गिरोह अपात्र व्यक्तियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों से कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे थे। जिला पूर्ति अधिकारी को विधिक कार्रवाई के निर्देश देते हुए, भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(2), 336(3), व 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को भेजे गए डेटा के अनुसार, जिन राशन कार्डों के आधार पर आयुष्मान कार्ड बने, उन्हें निष्क्रिय किया जा रहा है और अब तक 9428 कार्डों को रद्द कर दिया गया है।

जनपद में कुल 3,87,954 राशन कार्ड हैं, जिनमें से अब तक 75,576 सत्यापित हो चुके हैं और शेष पर कार्यवाही जारी है।

यह कार्रवाई माफियाओं के लिए कड़ा संदेश है कि जनता के अधिकारों पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन कर्तव्यपथ पर अडिग है और फर्जीवाड़ा करने वालों की गर्दन मरोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार।

Share This
ALSO READ  "राजस्थान से सकुशल बरामद नाबालिग, अपहरण का आरोपी गोविन्दा भगवानपुर से गिरफ्तार — हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से पोक्सो एक्ट में बढ़ी कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 6 8
Users Today : 306
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 6 8
Users Today : 306
Users Yesterday : 611