न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » निर्देश » “हरिद्वार में जनता की समस्याओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 60 शिकायतें दर्ज, 31 का मौके पर त्वरित निस्तारण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश”

“हरिद्वार में जनता की समस्याओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 60 शिकायतें दर्ज, 31 का मौके पर त्वरित निस्तारण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 09 फरवरी 2026।जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 60 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 31 का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण हेतु प्रेषित किया गया।जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण, पेयजल, सड़क, नाली, रोजगार एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। फरियादियों ने जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार, सरकारी मार्ग से अतिक्रमण हटाने, बंद किए गए रास्तों व पेयजल आपूर्ति को बहाल करने, मोबाइल टावर स्थापना पर रोक, चक रोड पक्कीकरण, नाली व सड़क अतिक्रमण हटाने, पुल/रपटा निर्माण तथा भूमि पर अवैध कब्जा हटाने जैसी समस्याएं रखीं।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में दर्ज प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, वहां विभागीय समन्वय के साथ त्वरित निरीक्षण कर समाधान किया जाए।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 36 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से फोन के माध्यम से संवाद सुनिश्चित किया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "अखंड दीपक शताब्दी समारोह को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन: बैरागी कैंप कार्यक्रमों की सफलता हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कसी कमान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 7 7 6
Users Today : 268
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 7 7 6
Users Today : 268
Users Yesterday : 1253