न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » शुभारंभ » “रोशनपुरी कॉलोनी में विकास की ऐतिहासिक शुरुआत: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कर-कमलों से सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार”

“रोशनपुरी कॉलोनी में विकास की ऐतिहासिक शुरुआत: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कर-कमलों से सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगरपालिका शिवालिकनगर अंतर्गत वार्ड नंबर-12 स्थित रामधाम कॉलोनी की रोशनपुरी कॉलोनी में आंतरिक सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक का स्वागत किया और विकास कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा सरकार जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं स्थानीय सभासद गरिमा सिंह ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि नई बसी कॉलोनियों में भी करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं, जो अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उद्घाटन कार्यक्रम में अश्वनी कुमार, सतपाल सिंह, संजीव चौहान, नीटू कुमार, कमलाकर शास्त्री, सूरज नेगी, ललित कुमार, प्रीतम, भूरा कुमार, सौरभ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  “धामी सरकार के विकास रथ को मिली नई रफ्तार — रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने 54 लाख की सड़क निर्माण परियोजना का किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 8
Users Today : 523
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 8
Users Today : 523
Users Yesterday : 496