न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग
Home » अभियान » “माँ के नाम एक पेड़, प्रकृति के नाम जीवन” — एसबीआई बहादराबाद के शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर की अनूठी पहल, हरेला पर्व पर दिया हरियाली बढ़ाने का बड़ा संदेश”

“माँ के नाम एक पेड़, प्रकृति के नाम जीवन” — एसबीआई बहादराबाद के शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर की अनूठी पहल, हरेला पर्व पर दिया हरियाली बढ़ाने का बड़ा संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरेला पर्व के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बहादराबाद शाखा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान शाखा परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अभियान का उद्देश्य प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना है।बहादराबाद एसबीआई शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और समाज से भी इस जनअभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

ALSO READ  “जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद एक्शन में प्रशासन, पृथ्वीराज चौक पर चला मेगा सफाई अभियान… घंटों में बदली इलाके की तस्वीर!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 4
Users Today : 529
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 4
Users Today : 529
Users Yesterday : 496