न्यूज़ फ्लैश
“श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा” “टिहरी में विकास की महाबैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त संदेश, सड़क-पेयजल से पर्यटन तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करें!”
Home » स्वागत » “हरिद्वार में गूंजा स्वागत का जश्न: जया मैक्सवेल अस्पताल में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भव्य अभिनंदन, नई जिम्मेदारियों पर बरसी शुभकामनाएं”

“हरिद्वार में गूंजा स्वागत का जश्न: जया मैक्सवेल अस्पताल में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भव्य अभिनंदन, नई जिम्मेदारियों पर बरसी शुभकामनाएं”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।हाल ही में उन्हें पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन तथा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिस पर अस्पताल परिवार ने उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल परिसर में किया गया, जहां निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत के नेतृत्व में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।डॉ. कुमार प्रशांत ने अपने संबोधन में कहा कि मदन कौशिक को प्रदेश के अहम विभागों की जिम्मेदारी मिलना उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज, आपदा प्रबंधन और आयुष शिक्षा जैसे विभाग सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े हुए हैं और इनके प्रभावी संचालन से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के अनुभव और नेतृत्व में इन विभागों में नवाचार देखने को मिलेगा, जिससे जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी आपदा प्रबंधन व्यवस्था की रीढ़ होती हैं और सरकार का प्रयास हैकि आयुष पद्धति को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने जया मैक्सवेल अस्पताल द्वारा क्षेत्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रबंधक वर्ग और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कर्मचारियों ने मंत्री के साथ संवाद भी किया।अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार लाहरी द्वारा जारी इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी समन्वय को मजबूत करने का संदेश दिया है।

249 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 2 2
Users Today : 27
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 2 2
Users Today : 27
Users Yesterday : 866