न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » जनसुनवाई » “सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र के सख्त तेवर: जनसुनवाई में 30 फरियादें, 12 का मौके पर समाधान—बाकी पर त्वरित कार्रवाई के आदेश, लापरवाही पर गिरेगी गाज!”

“सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र के सख्त तेवर: जनसुनवाई में 30 फरियादें, 12 का मौके पर समाधान—बाकी पर त्वरित कार्रवाई के आदेश, लापरवाही पर गिरेगी गाज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 30 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 12 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, एलपीजी गैस सिलेंडर, अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता

रामनाथ सैनी निवासी ग्राम मिस्सरपुर,कनखल ने अपनी बेटी के शादी के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर दिलाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी ग्राम पंचायत सोहलपुर प्रधान श्रीमती प्रीति ने ग्राम पंचायत सोहलपुर सिकरौढा हरिद्वार में रतमऊ नदी के जलस्तर बढ़ने से प्रतिवर्ष बाढ़ और भूमि कटाव की समस्या बढ़ जाती है,इसको लेकर जिला योजना के अंतर्गत पैचिंग निर्माण कार्य स्वीकृत करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता नरेंद्र अरोड़ा ग्राम अमीपुर उर्फ़ मल्हूमाजरा तहसील रुड़की ने खसरा नं 53 एवं 57 ग्राम अमीपुर के आस पास के किसानों द्वारा सरकारी सेक्टर मार्ग जो 40 एवं 18.5 फुट चौड़ा रास्ता है,जिसपर अतिक्रमण किया हुआ है,सेक्टर मार्ग की निशानदेही एवं सरकारी गद लगवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थी रतिराम जो कि 75 वर्षीय सीनियर सिटीजन हैं वृद्धा पेंशन से अपनी गुजर बसर करते है,प्रार्थी का छोट पुत्र जो अक्सर उनके साथ गाली गलौजे एवं जान से मारने की धमकी देता है,बहुत परेशान भी करता है,प्रार्थी ने अपने छोटे पुत्र के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता अशोक पुत्र महेंद्र निवासी ओसपुर ब्लॉक लक्सर ने ओसपुर गांव में ऑपरेटर की सैलरी काफी टाइम से नहीं दी जा रही,जिसपर पर प्रार्थी ने काफी टाइम से रुकी हुई सैलरी दिलाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थी सनी कुमार निवासी जमालपुर कलां ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा मेरी पत्नी के गर्भवती होने के बाद भी अभी तक कोई पोषण संबंधित आवश्यक दी जानी वाली साम्रगी को दिलाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।

इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें।

बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

92 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1072