न्यूज़ फ्लैश
“सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप” “उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज”
Home » हादसा » मनसा देवी हादसे के घायलों से मिले सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, AIIMS ऋषिकेश में जाना उपचार का हाल, भरोसा दिलाया हरसंभव मदद का

मनसा देवी हादसे के घायलों से मिले सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, AIIMS ऋषिकेश में जाना उपचार का हाल, भरोसा दिलाया हरसंभव मदद का

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश। हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हाल ही में हुई भगदड़ की दुखद घटना के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पतालों का दौरा किया। पहले उन्होंने हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की, इसके बाद वे एम्स ऋषिकेश पहुँचे, जहाँ गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु भर्ती हैं।एम्स में श्री रावत ने डॉक्टरों और चिकित्सा अधिकारियों से मुलाकात कर घायलों के इलाज की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हर घायल के पास जाकर उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने माँ गंगा से सभी पीड़ितों की जल्द से जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना की।सांसद रावत ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में घायलों का इलाज अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में गंभीरता, समर्पण और पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी घायल को उपचार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन और चिकित्सा स्टाफ लगातार सतर्क और सेवा में जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा है और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।

सांसद रावत ने यह भी आश्वासन दिया कि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

299 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 1 1 6
Users Today : 87
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 1 1 6
Users Today : 87
Users Yesterday : 757