(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। दिनांक 22 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे चंडी चौक फ्लाईओवर, हरिद्वार पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से अलीन पुत्र महिपाल, निवासी गुड़गांव (हरियाणा), उम्र 32 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रवेश खत्री ने तुरंत मानवीय संवेदनाएं दर्शाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और घायल युवक को एक निजी वाहन की सहायता से जिला चिकित्सालय भिजवाया।
घटना के तुरंत बाद घायल के परिजनों को भी दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया, जिससे समय रहते परिवारजन भी स्थिति से अवगत हो सके।
हरिद्वार पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता और मानवीय संवेदना न केवल कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है, बल्कि यह समाज में पुलिस की संवेदनशील भूमिका को भी उजागर करती है।








































Users Today : 1033
Users Yesterday : 811






