न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » सेवा » मंगलौर में मिसाल बनी पुलिस सेवा: चौकी प्रभारी बलवीर सिंह डोभाल की सतर्कता से पहली कांवड़ यात्रा में माँ से बिछड़ा 8 वर्षीय आरव कुछ ही घंटों में मिला सकुशल

मंगलौर में मिसाल बनी पुलिस सेवा: चौकी प्रभारी बलवीर सिंह डोभाल की सतर्कता से पहली कांवड़ यात्रा में माँ से बिछड़ा 8 वर्षीय आरव कुछ ही घंटों में मिला सकुशल

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर।  कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के हापुड़ से अपनी माता के साथ गंगाजल लेने आए 8 वर्षीय आरव पुत्र रोहित पहली बार की यात्रा में भारी भीड़ के चलते मंगलौर क्षेत्र में अपनी माँ से बिछड़ गया। माँ की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत मंगलौर पुलिस के पास पहुंचाया।

माँ की व्यथा को समझते हुए मंगलौर कस्बा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह डोभाल ने बिना देरी किए एसपीओ मोहम्मद नदीम और मोहम्मद सलमान के साथ तत्काल बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने चौकसी और तत्परता का परिचय देते हुए कुछ ही घंटों में बच्चे को गुड़मंडी क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया।

बच्चे को सकुशल देखकर माँ की आंखों में आंसू और चेहरे पर सुकून लौट आया। आरव के परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का तहेदिल से आभार जताया। यह घटना पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदना की मिसाल बन गई है, जो यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है।

Share This
ALSO READ  मोहर्रम में इंसानियत की सेवा: शाह सकलैन एकेडमी हरिद्वार ने लगाया शरबत का लंगर, इमाम हुसैन की याद में पेश की अकीदत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 1 9
Users Today : 1376
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 1 9
Users Today : 1376
Users Yesterday : 886