न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा! BIG BREAKING:: 8 महीने तक छिपता रहा आरोपी, आखिर हरिद्वार पुलिस के ‘प्रहार’ से नहीं बच पाया! राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
Home » कार्यवाही » कांवड़ मेले की आड़ में चल रही थी नशा तस्करी की बड़ी साजिश, A.N.T.F. ने 21 किलो गांजे के साथ तस्कर को धर दबोचा, लाखों की खेप बरामद

कांवड़ मेले की आड़ में चल रही थी नशा तस्करी की बड़ी साजिश, A.N.T.F. ने 21 किलो गांजे के साथ तस्कर को धर दबोचा, लाखों की खेप बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। हरिद्वार में आयोजित कांवड़ मेले के बीच नशा तस्करी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) की टीम ने 14/15 जुलाई 2025 की रात थाना कलियर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेडपुर स्थित साहजीपीर तिराहे पर चैकिंग के दौरान एक तस्कर को 21 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साबिर हुसैन पुत्र औसाब नबी उर्फ मुन्ना खान निवासी गली नंबर 2, विजयनगर, सुदामापुरी, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह काफी समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त है और पूर्व में भी दो बार एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। उसने यह गांजा दिल्ली से खरीदा था और इसे बेडपुर, कलियर निवासी एक महिला को सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत थाना कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 191/25 दर्ज कर लिया है और वांछित महिला तथा अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है। बरामद गांजे की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

इस सफलता को हासिल करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत तोमर, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश व सुनील तथा महिला कांस्टेबल दीपा शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस कांवड़ मेले के साथ-साथ नशा तस्करी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों पर भी सख्त निगरानी रखे हुए है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की तिहरी सफलता, 3 शातिर चोर दबोचे—दो लैपटॉप और चोरी की बाइक बरामद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 6 1
Users Today : 681
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 3 6 1
Users Today : 681
Users Yesterday : 672