न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » अपील » “राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर श्रद्धालुओं का किया स्वागत, अपील – श्रद्धा के साथ सावधानी भी जरूरी”

“राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर श्रद्धालुओं का किया स्वागत, अपील – श्रद्धा के साथ सावधानी भी जरूरी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, जुलाई 2025 उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने हरिद्वार में डामकोठी स्थित जिला प्रशासन के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह भक्ति और सेवा का दुर्लभ अवसर है। उन्होंने प्रशासन से कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा को संकल्प और समर्पण से निभाएं, ताकि वे देवभूमि से सुखद अनुभव लेकर लौटें।राज्यपाल ने अपील की कि कांवड़ यात्री अपनी क्षमता से अधिक भार न उठाएं, जिससे यात्रा सुरक्षित और सहज बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग में आने वाली किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कांवड़ यात्रा पर आधारित “कॉफी टेबल बुक 2025” बनाई जाए, जिसमें आस्था, चुनौतियों और व्यवस्थाओं का समावेश हो।राज्यपाल ने बताया कि पिछले वर्ष 15 दिनों में 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे, जो कि एक बड़ी चुनौती और सौभाग्य दोनों है। उन्होंने कांवड़ियों को प्रेरणा का स्रोत बताया और कहा कि उनके चेहरे पर थकावट नहीं बल्कि संकल्प का तेज दिखता है।इस अवसर पर डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एएसपी जितेन्द्र चौधरी ने यात्रा मार्ग व व्यवस्थाओं पर प्रेजेंटेशन दिया। राज्यपाल ने बावर्ची सुरेश रावत को भी प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि इस अनुभव से 2027 के महाकुंभ की तैयारी का पूर्वाभ्यास भी हो रहा है।

प्रशासन, पुलिस और समाजसेवियों के सामूहिक प्रयासों से यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

ALSO READ  "मौसम के रेड अलर्ट के बीच डीडीएमओ मीरा रावत का बड़ा संदेश: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 31 मई तक शाकुम्भरी देवी मंदिर में दर्शन स्थगित, यात्रा न करने की अपील"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 4
Users Today : 267
Users Yesterday : 930