न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » अपील » “प्रधानमंत्री मोदी की अपील का हरिद्वार में दिखा बड़ा असर! डीएम मयूर दीक्षित ने छोड़ी सरकारी गाड़ी, पैदल पहुंचकर अफसरों-कर्मचारियों को दिया ईंधन बचत का बड़ा संदेश”

“प्रधानमंत्री मोदी की अपील का हरिद्वार में दिखा बड़ा असर! डीएम मयूर दीक्षित ने छोड़ी सरकारी गाड़ी, पैदल पहुंचकर अफसरों-कर्मचारियों को दिया ईंधन बचत का बड़ा संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल बचत की अपील का असर अब सरकारी दफ्तरों में साफ दिखाई देने लगा है।जनपद के जिलाधिकारी Mayur Dixit ने खुद पहल करते हुए सरकारी वाहन छोड़ पैदल कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा संदेश दिया। डीएम की इस पहल का असर यह रहा कि कई अधिकारी और कर्मचारी भी पैदल, साइकिल या दोपहिया वाहन से कार्यालय पहुंचने लगे।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव Manish Singh और मुख्य विकास अधिकारी Lalit Narayan Mishra भी जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पैदल ही शामिल होने पहुंचे। अधिकारियों की यह पहल आमजन के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत को लेकर की गई अपील के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सरकारी वाहनों का कम इस्तेमाल करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए वे स्वयं भी अपने आवास से कलेक्ट्रेट तक पैदल ही आया करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी खुद उदाहरण पेश करेंगे तो कर्मचारी और आमजन भी इसका अनुसरण करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से भी पेट्रोल-डीजल की बचत करने और अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने की अपील की।

ALSO READ  “सुबह 7:30 बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज़!"जामा मस्जिद बहादराबाद से जारी हुई बड़ी गाइडलाइन” 🐐 कुर्बानी करें मगर नियमों और साफ-सफाई का रखें पूरा ध्यान। इमाम मोहम्मद शाहरुख़ मिस्बाही की अपील — वीडियो न बनाएं, खुले में कुर्बानी से बचें और अमन-चैन बनाए रखें!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861