न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » हरिद्वार में पांच वर्षों से अधूरे पड़े आरसेटी भवन निर्माण को मिली नई ऊर्जा, सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने दो माह में कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार में पांच वर्षों से अधूरे पड़े आरसेटी भवन निर्माण को मिली नई ऊर्जा, सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने दो माह में कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में वर्षों से अधूरे पड़े ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भवन के निर्माण को लेकर अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को इस विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को दो महीने के भीतर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, आरसेटी निदेशक राजन भारद्वाज, लीड बैंक मैनेजर डी.के. गुप्ता और पंजाब नेशनल बैंक के स्टेट हेड विजय तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि आरसेटी भवन का निर्माण कार्य हिंदुस्तान प्री-फैब लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था, जो बीते पांच वर्षों से ठप पड़ा है। वर्तमान में भवन का पजेशन पीएनबी को मिल चुका है और अब शेष निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी स्थिति में आगामी दो माह में भवन निर्माण पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रगति की नियमित रिपोर्ट उन्हें दी जाए।

इस बैठक के बाद आरसेटी भवन निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना है। भवन के पूर्ण होते ही ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नया आयाम मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा।

ALSO READ  “दिव्यांगजन सम्मान को धामी सरकार का बड़ा संबल – सीएम धामी बोले, हर योजना का शत-प्रतिशत लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य शिविरों से लेकर नौकरी में आरक्षण तक सख्त निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 6
Users Today : 276
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 6
Users Today : 276
Users Yesterday : 861