न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » शिष्टाचार » उत्तराखंड में धनगर समाज ने दिखाई संगठित ताकत: पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से प्रतिनिधिमंडल ने की प्रभावशाली शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड में धनगर समाज ने दिखाई संगठित ताकत: पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से प्रतिनिधिमंडल ने की प्रभावशाली शिष्टाचार भेंट

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून स्थित लेखक गांव में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री आदरणीय श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने धनगर समाज की समस्याओं व अपेक्षाओं को पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए सहयोग की मांग की।इसी अवसर पर लेखक गांव, देहरादून में पोरबंदर (गुजरात) से सांसद एवं भारत सरकार में श्रम, रोजगार, युवा कल्याण एवं खेल मंत्री श्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया का उत्तराखंड आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और समाज की वर्तमान स्थिति एवं विकास की संभावनाओं को उनके समक्ष रखा।केंद्रीय मंत्री श्री मंडाविया ने समाज के प्रति सकारात्मक रुख दिखाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि धनगर समाज देश की सांस्कृतिक और आर्थिक संरचना का अभिन्न हिस्सा है, और उसकी प्रगति के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।यह शिष्टाचार भेंट धनगर समाज के सशक्तिकरण, समावेशी विकास और उनकी आवाज़ को नीति-निर्माण स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

 

ALSO READ  "हरिद्वार में सीएम धामी का आध्यात्मिक दौरा सुर्खियों में: अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी से शिष्टाचार भेंट, सम्मान-सत्कार के बीच उमड़ी श्रद्धा की छटा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861