न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निरीक्षण » ????हरिद्वार डीएम का कांवड़ तैयारियों पर सख्त एक्शन: पार्किंग से हरकी पैड़ी तक पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं????

????हरिद्वार डीएम का कांवड़ तैयारियों पर सख्त एक्शन: पार्किंग से हरकी पैड़ी तक पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं????

(शहजाद अली हरिद्वार)????हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन को लेकर हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को वैरागी कैंप, सीसीआर और हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने अस्थायी पार्किंग स्थलों पर पेयजल व्यवस्था को लेकर जल संस्थान और जल निगम के अभियंताओं को निर्देश दिए कि पानी की आपूर्ति 24 घंटे सुचारु रूप से होनी चाहिए। पेयजल स्टैंड पोस्ट पर पानी निकासी की भी समुचित व्यवस्था हो। साथ ही, उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि कहीं भी करंट की स्थिति न बनने पाए। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफॉर्मरों के पास बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।हरकी पैड़ी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए डीएम ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई में कोई कोताही न हो और कांवड़ियों को भी जागरूक किया जाए कि वे कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। इसके अलावा, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी कमी को छुपाने के बजाय तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।

ALSO READ  "दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861