न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
Home » सम्मानित » धनगर समाज ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि को किया सम्मानित, समाज के हक और हितों पर रखे मजबूत स्वर

धनगर समाज ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि को किया सम्मानित, समाज के हक और हितों पर रखे मजबूत स्वर

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आज धनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष  मनोज धनगर जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री एवं पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जमदग्नि जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें पारंपरिक पटका पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं अहिल्याबाई होलकर जी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर धनगर समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। समाज के सामाजिक, शैक्षिक, और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर विशेष सुझाव मंत्री महोदय के समक्ष रखे गए, जिन पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और सरकार स्तर पर यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया।सम्मान समारोह में धनगर समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जनसंपर्क अधिकारी  नरेंद्र चंदेल धनगर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम धनगर, प्रदेश महासचिव श्री पवन मस्त पाल धनगर, कर्मवीर धनगर, जिला उपाध्यक्ष  अभय धनगर, अभिषेक प्रताप पाल धनगर, शशि धनगर, प्रवीण धनगर, शिवांक धनगर सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे।यह मुलाकात न केवल एक सम्मान समारोह थी, बल्कि समाज के विकास के लिए एक सार्थक संवाद का माध्यम भी बनी।

 

ALSO READ  "SSP हरिद्वार ने किया पुलिस के जांबाज़ सिपाहियों का सम्मान – अगस्त 2025 ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ बने 41 वीरों के नाम रोशन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 7 5 2
Users Today : 50
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 7 5 2
Users Today : 50
Users Yesterday : 702