न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » सम्मानित » “नशा मुक्त भारत की ओर सार्थक कदम: ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ दौड़ के विजेता छात्र-छात्राएं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सम्मानित”

“नशा मुक्त भारत की ओर सार्थक कदम: ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ दौड़ के विजेता छात्र-छात्राएं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 12 जून को ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ विकास भवन रोशनाबाद से स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद तक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग के साथ-साथ ओपन आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में हर वर्ग से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रों को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई।इस अवसर पर डीएम मयूर दीक्षित ने विजयी छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भागीदारी निभानी चाहिए। नशे से दूर रहकर जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाना ही सच्ची उपलब्धि है।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे:

???? अंडर-14 बालक वर्ग:

  • प्रथम: नीरज पुत्र सुल्ली
  • द्वितीय: वंश कटारिया पुत्र सतीश
  • तृतीय: मानस पुत्र संजीव कुमार

???? अंडर-14 बालिका वर्ग:

  • प्रथम: नेहा पुत्री आनंद सिंह बगडवाल
  • द्वितीय: दिया पुत्री पप्पू राम
  • तृतीय: करीना पुत्री ओमप्रकाश

???? ओपन पुरुष वर्ग:

  • प्रथम: शेर अली पुत्र इस्लाम अली
  • द्वितीय: मोईन पुत्र अली शेर
  • तृतीय: आलोक पुत्र श्री संजू प्रजापति

???? ओपन महिला वर्ग:

  • प्रथम: श्रद्धा पुत्री शशि कुमार
  • द्वितीय: दीपा पुत्री मदन राम
  • तृतीय: सलोनी पुत्री अमर सिंह

इस कार्यक्रम में यशवंत सिंह (प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी), शावाली गुरूंग (जिला क्रीड़ा अधिकारी) सहित अनेक अधिकारी, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहें 

ALSO READ  "भारत–नेपाल सीरीज़ में स्वर्णिम जीत का जलवा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी को खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया सम्मानित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 1 1
Users Today : 42
Users Yesterday : 896
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 1 1
Users Today : 42
Users Yesterday : 896