न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद – एक आरोपी फरार

हरिद्वार में नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद – एक आरोपी फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार – 24 जून 2025औषधि विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री के मामले का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक दवाइयाँ बरामद की गईं हैं, वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया।यह छापेमारी वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार, ज्वालापुर पीठ बाजार स्थित ‘लिमरा मेडिकल’ में प्रतिबंधित मादक दवाइयों की गैरकानूनी बिक्री की जा रही थी।सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें औषधि विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने कोतवाली ज्वालापुर पुलिस बल के सहयोग से लिमरा मेडिकल पर छापेमारी की, परंतु मेडिकल स्टोर से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

इसके पश्चात टीम ने मेडिकल संचालक जुबैर अली के निवास पर, जो दुकान से कुछ ही दूरी पर स्थित है, दबिश दी। वहां उसकी अनुपस्थिति में, उसके सहयोगी आमिर सुहैल की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं, जिनमें शामिल हैं:

  • ट्रामाडोल (Tramadol) – 382 टैबलेट्स
  • एल्प्राजोलाम (Alprazolam) – 4350 टैबलेट्स
  • कोडीन फॉस्फेट (Codeine Phosphate) – 50 शीशियाँ

जैसे ही जुबैर अली को छापेमारी की भनक लगी, वह मौके से फरार हो गया। वहीं, आरोपी आमिर को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है।

इस पूरे प्रकरण में NDPS एक्ट (1985) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

ALSO READ  48 घंटे में हवालात! हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को दबोचा – महिलाओं के गुनहगारों को साफ संदेश, बचना अब नामुमकिन"

टीम में सम्मिलित अधिकारीगण के नाम एवं पद:

  1. श्रीमती अनीता भारतीवरिष्ठ औषधि निरीक्षक, हरिद्वार
  2. श्री हरीश सिंहऔषधि निरीक्षक
  3. श्रीमती मेघाऔषधि निरीक्षक
  4. श्री देवेंद्र सिंह तोमरउप निरीक्षक, कोतवाली ज्वालापुर
  5. श्री आलोक नेगीकांस्टेबल, कोतवाली ज्वालापुर
  6. श्री करम सिंह चौहानकांस्टेबल, कोतवाली ज्वालापुर

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन मादक पदार्थों के खिलाफ पूरी तरह सख्त है और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपी जुबैर अली की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

 

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 9 1
Users Today : 1348
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 9 1
Users Today : 1348
Users Yesterday : 886