न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » ज्ञापन » ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर भीम आर्मी का हरिद्वार में प्रदर्शन, SDM को सौंपा गया ज्ञापन

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर भीम आर्मी का हरिद्वार में प्रदर्शन, SDM को सौंपा गया ज्ञापन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की मांग को लेकर आज हरिद्वार में भीम आर्मी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता भारी संख्या में हरिद्वार कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जुटे और जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा।प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि कुछ चुनिंदा लोग बाबा साहब की प्रतिमा लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब केवल एक समुदाय के नहीं बल्कि समूचे भारत के संविधान निर्माता हैं

और उनकी प्रतिमा का सम्मानस्वरूप न्यायालय परिसर में लगना अत्यंत जरूरी है।महक सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ग्वालियर खंडपीठ परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा नहीं स्थापित की गई, तो यह आंदोलन देशभर में व्यापक रूप से फैलाया जाएगा।

अंत में कार्यकर्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Share This
ALSO READ  "ज्वालापुर विधानसभा के पचंपुरी क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर हेमा भंडारी के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने विद्युत विभाग धनोरी के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 0 7
Users Today : 1164
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 0 7
Users Today : 1164
Users Yesterday : 886