न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: हरिद्वार में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 15 सितंबर नहीं, अब 3 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन — एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: चकबंदी विभाग के कथित भ्रष्टाचार पर भड़की भाकियू रोड, पदम सिंह रोड ने दी आंदोलन की चेतावनी—किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा संघर्ष! BIG BREAKING:: देहरादून में 13 सितंबर को ‘डिफेंस परीक्षा’ का बड़ा दंगल, 54 केंद्रों पर 21,798 अभ्यर्थी देंगे CDS-NDA की परीक्षा, प्रशासन अलर्ट! BIG BREAKING:: ऋषिकुल का होगा कायाकल्प! आयुर्वेद-योग से वैदिक गणित तक बनेगा भारतीय ज्ञान परंपरा का भव्य केंद्र, CM धामी का बड़ा मास्टर प्लान BIG BREAKING:: हर स्कूल होगा आपदा से मुकाबले को तैयार! भूकंप-बाढ़ से लेकर आग तक की बनेगी पूरी रणनीति, बच्चों की अगुवाई में तैयार होंगी 6 स्पेशल टीमें
Home » ज्ञापन » कलियर में अवैध सट्टा-जुए के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (एकता) का बड़ा विरोध, चार सूत्रीय मांगों को लेकर SP देहात को सौंपा गया ज्ञापन, चेताया—यदि कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

कलियर में अवैध सट्टा-जुए के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (एकता) का बड़ा विरोध, चार सूत्रीय मांगों को लेकर SP देहात को सौंपा गया ज्ञापन, चेताया—यदि कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कलियर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे सट्टा खाईबाड़ी और जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (एकता) ने सख्त रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने SP देहात शेखर चंद्र सुयाल से मुलाकात कर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में यूनियन ने कलियर स्थित साबिर साहब की दरगाह के पास, पहाड़ी गेट व पानी की टंकी के आस-पास खुलेआम चल रहे सट्टा-जुए के अड्डों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। फरमान त्यागी ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस पर जल्द रोक नहीं लगाई, तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।इसके अलावा ज्ञापन में संगठन ने निम्न मांगें रखीं:

  1. ऑपरेशन लगाम के तहत नेम प्लेट हटाने की कार्रवाई रोकी जाए, क्योंकि इससे अराजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं।
  2. किसान-मजदूरों के वाहनों पर चालान की कार्रवाई पर रोक लगे, ताकि कृषि कार्यों में बाधा न आए।
  3. मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चालान बंद हों, जिससे किसानों को राहत मिल सके।
  4. फरमान त्यागी ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने संगठन की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो यूनियन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर यूनियन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Share This
ALSO READ  “यूजीसी के नए नियमों पर हरिद्वार में उबाल: ‘सवर्णों को दबाने की साजिश’ का आरोप, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन—चेतावनी, नियम वापस नहीं तो सड़कों पर उतरेगा जन आंदोलन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 8 5 2
Users Today : 69
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 8 5 2
Users Today : 69
Users Yesterday : 621