न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान” “SIR की समीक्षा में CEO का बड़ा निर्देश: नोटिस की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी खुद करें फील्ड विजिट, दस्तावेज सत्यापन के लिए तैनात हों विभागीय नोडल अधिकारी” “बच्चों को वापस पाने की मनोकामना लेकर हरिद्वार पहुंची पूर्व मुस्लिम महिला, अखंड हवन के बाद 7 अगस्त को गंगाजल उठाकर कांवड़ यात्रा पर होगी रवाना” “Roorkee: में सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा! बिना लेबल 351 बोतलें सीज, 8 क्विंटल सॉस मौके पर नष्ट” “गंगा में डूब रहे 19 वर्षीय कांवड़िये की SDRF ने बचाई जान, कांगड़ा घाट पर मचा हड़कंप—टली बड़ी अनहोनी!” “Haridwar:₹5000 के इनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, छह महीने से चल रहा था फरार”
Home » ज्ञापन » “ज्वालापुर विधानसभा के पचंपुरी क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर हेमा भंडारी के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने विद्युत विभाग धनोरी के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन”

“ज्वालापुर विधानसभा के पचंपुरी क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर हेमा भंडारी के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने विद्युत विभाग धनोरी के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन”

(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर विधानसभा के पंचपुरी क्षेत्र में बरसात के मौसम के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती और उससे हो रही दुर्घटनाओं की समस्याओं को लेकर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने विरोध दर्ज कराया है। प्रदेश सचिव कुर्बान अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत विभाग धनोरी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि बिजली कटौती की वजह से ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूबे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।प्रदेश सचिव कुर्बान अली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहले से ही टूटी-फूटी सड़कों और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

स्थानीय विधायक की ओर से सड़कों की मरम्मत का कोई कार्य नहीं कराया गया है।

अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह, हरिद्वार प्रभारी संजू नारंग, शहजाद, मोहम्मद गुलफाम, डॉ. शरीक, पॉपीन प्रधान, शमशाद, सुहेल, शोएब, जोएब, आवेश, फारूख समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 2 5
Users Today : 70
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 2 5
Users Today : 70
Users Yesterday : 723