न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » वायरल » “बुजुर्ग मां को बेटों ने निकाला घर से, न्याय की गुहार लगाती वायरल वीडियो में”

“बुजुर्ग मां को बेटों ने निकाला घर से, न्याय की गुहार लगाती वायरल वीडियो में”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेशमा का दर्दभरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेशमा अपने बेटों प्रमोद और अरविंद व बहुओं पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई दे रही हैं।रेशमा का कहना है कि उनके बेटों और बहुओं ने उन्हें घर से जबरन बाहर निकाल दिया है। बीते दो दिनों से न उन्हें घर में घुसने दिया जा रहा है और न ही खाने को कुछ दिया गया है। इतना ही नहीं, महिला ने आरोप लगाया कि बहू ने उन्हें डंडे से पीटा और अपने हाथों पर चोट के निशान भी दिखाए। उन्होंने यह भी बताया कि बेटों ने उनकी 2 बीघा जमीन जबरन हड़प ली है।

अपनी व्यथा को लेकर रेशमा न्याय की उम्मीद में रुड़की कोतवाली पहुंचीं और पुलिस से गुहार लगाई, “सर जी, मेरा फैसला करा दो।”
पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने ग्रामीणों सहित सोशल मीडिया पर लोगों को भी झकझोर दिया है, जहां लोग वृद्ध माता-पिता के प्रति हो रहे अत्याचार पर गुस्सा और चिंता जाहिर कर रहे हैं।

समाज में बढ़ती ऐसी घटनाएं यह सोचने पर मजबूर कर रही हैं कि क्या आधुनिकता के साथ हमारी संवेदनाएं पीछे छूटती जा रही हैं?

Share This
ALSO READ  ब्रेकिंग न्यूज़ "मंगलौर: लीची तोड़ने के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल – पुलिस जांच में जुटी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 0 4
Users Today : 1161
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 0 4
Users Today : 1161
Users Yesterday : 886