न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » बैठक » “राज्य विकास को गति: मुख्य सचिव की केंद्र से व्यापक चर्चा”

“राज्य विकास को गति: मुख्य सचिव की केंद्र से व्यापक चर्चा”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने नई दिल्ली में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से मुलाकात कर राज्य के बहुआयामी विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत वार्ता की। नागरिक उड्डयन सचिव से पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, हेली एम्बुलेंस सेवा की पुनः शुरुआत, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के सुदृढ़ीकरण और केदारनाथ में क्रॉस लैंडिंग पर DGCA से कार्रवाई की मांग की गई।वन एवं पर्यावरण सचिव से त्यूणी-प्लासू, रूपासिया बगड़ जैसी परियोजनाओं को वन स्वीकृति देने का आग्रह किया गया। आवास सचिव से RRTS को हरिद्वार-ऋषिकेश तक विस्तार और देहरादून में ट्रैफिक समाधान पर चर्चा हुई। जल जीवन मिशन के तहत ₹3000 करोड़ और मनरेगा के तहत ₹270 करोड़ की लंबित राशि के लिए अनुरोध किया गया।रक्षा सचिव से आपदा राहत में वायुसेना सेवाओं के शुल्क माफ करने की बात कही गई। MSME सचिव से राज्य को 90% लागत सहायता, टूल रूम, टेस्टिंग सेंटर हेतु सहायता माँगी गई। ग्रामीण विकास सचिव से “हाउस ऑफ हिमालयाज” को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रस्ताव दिया गया।

सूचना प्रसारण सचिव से फिल्म फेस्टिवल हेतु समर्थन और व्यय सचिव से हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए विशेष वित्तीय सहायता की माँग की गई। अंततः प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से इन सभी मुद्दों पर समन्वय हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही EV सेक्टर में निवेश बढ़ाने हेतु वाहन कंपनियों से विचार-विमर्श हुआ।

Share This
ALSO READ  "उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल का श्रीलंका भी हुआ मुरीद, 40 अधिकारियों ने जाना सफलता का पूरा मंत्र"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886