न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » बैठक » गोल्डन कार्ड और आयुष्मान योजना की खामियों को लेकर मंत्री धन सिंह रावत ने की उच्चस्तरीय बैठक

गोल्डन कार्ड और आयुष्मान योजना की खामियों को लेकर मंत्री धन सिंह रावत ने की उच्चस्तरीय बैठक

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। यह बैठक गोल्डन कार्ड और आयुष्मान योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु बुलाई गई थी। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गोल्डन कार्ड बनाने और उपयोग में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर किया जाए। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कर्मचारी संगठनों से वार्ता कर ठोस रणनीति तैयार करने को कहा।बैठक के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने पर भी जोर दिया गया। अब तक केवल राशन कार्ड के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे थे, लेकिन मंत्री रावत ने निर्देश दिए कि परिवार रजिस्टर के माध्यम से भी कार्ड बनाने का विकल्प खोला जाए। इसके लिए संबंधित प्रस्ताव को अगली कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश दिए गए।धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार जनसामान्य को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 8 4
Users Today : 129
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 8 4
Users Today : 129
Users Yesterday : 723