न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » शिलान्यास » उत्तरकाशी के पुरोला को मिली 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तरकाशी के पुरोला को मिली 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कुल लगभग ₹210 करोड़ की लागत से 35 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं 20 योजनाओं का शिलान्यास किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें पुरोला खेल मैदान का उच्चीकरण, मोरी के देवरा गांव स्थित कर्ण महाराज मंदिर और नौगांव के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तारीकरण, पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग से मोरी बैंड तक बाईपास निर्माण, तथा देवजानी ओरा से केदरकांठा तक क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित करना शामिल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इससे स्थानीय जनता को बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि, आर्थिक मजबूती और जीवन स्तर में सुधार का लाभ मिलेगा।उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रदेश में “विकल्प रहित संकल्प” के साथ घोषणाओं को धरातल पर उतारने का काम हो रहा है।कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक माल चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "कलियर को मिली दोहरी सौगात: डीएम–एसएसपी ने किया नए थाने का शिलान्यास, गंगनहर पुलिस को मिला चार मंजिला आधुनिक आवासीय भवन का तोहफ़ा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 4 2 6
Users Today : 40
Users Yesterday : 842
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 4 2 6
Users Today : 40
Users Yesterday : 842