न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ”
Home » फेरबदल » हरिद्वार में तबादलों की बड़ी कार्रवाई – 46 राजस्वकर्मी एक तहसील से दूसरी में किए गए स्थानांतरित

हरिद्वार में तबादलों की बड़ी कार्रवाई – 46 राजस्वकर्मी एक तहसील से दूसरी में किए गए स्थानांतरित

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 09 जून 2025 – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और उत्तराखंड ट्रांसफर एक्ट के अनुपालन में हरिद्वार जनपद में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 7 रजिस्ट्रार कानूनगो और 39 पटवारी एवं लेखपालों के तबादले किए गए हैं।

इस क्रम में, एक ही तहसील में 5 वर्षों से जमे 7 रजिस्ट्रार कानूनगो को अन्य तहसीलों में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, 36 राजस्व उपनिरीक्षक व लेखपालों का तबादला एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया, जबकि 3 लेखपालों का स्थानांतरण उनके अनुरोध के आधार पर किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने अन्य विभागों में भी लंबे समय से एक ही विकासखंड में कार्यरत कर्मचारियों जैसे वीडीओ, वीपीडीयो आदि के भी शीघ्र स्थानांतरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

यह कदम प्रशासनिक प्रणाली को अधिक पारदर्शी, संतुलित और कुशल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

1,232 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 7 0
Users Today : 528
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 7 0
Users Today : 528
Users Yesterday : 1355