न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » निरीक्षण » जिलाधिकारी ने EVM-VVPAT वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पाई गई दुरुस्त

जिलाधिकारी ने EVM-VVPAT वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पाई गई दुरुस्त

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार 09 जून 2025 हरिद्वार के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को रोशनाबाद स्थित जिला कार्यालय परिसर में बनाए गए EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें वेयरहाउस के कमरे की सील खोलकर वहां रखी गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त और नियमानुसार पाया। इसके उपरांत वेयरहाउस को पुनः राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की निगरानी में सील किया गया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में मशीनों की सुरक्षा में लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक अधिकारी और सुरक्षाकर्मी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने तकनीकी निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि वेयरहाउस की 24 घंटे निगरानी की जा सके।निरीक्षण कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें कांग्रेस से संतोष कुमार एवं चंद्रपाल सिंह, सीपीआई(एम) से राजीव गर्ग, बहुजन समाज पार्टी से जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, भाजपा से मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल शामिल थे। प्रशासनिक अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, सहायक प्रभारी तुलसीराम मौर्य, तथा सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत प्रसाद भी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी द्वारा किया गया यह निरीक्षण निर्वाचन की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 7 5
Users Today : 220
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 7 5
Users Today : 220
Users Yesterday : 523