न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राहुल गांधी के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, शिवालिक नगर चौक पर फूंका सरकार का पुतला BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी
Home » निर्देश » “मानसून, चारधाम व कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन — डीएम ने अधिकारियों की छुट्टियों पर लगाई रोक”

“मानसून, चारधाम व कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन — डीएम ने अधिकारियों की छुट्टियों पर लगाई रोक”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: जिले में मानसून सीजन, चारधाम यात्रा और आगामी जुलाई माह में प्रस्तावित कांवड़ मेले को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति न तो अवकाश पर जाएगा और न ही मुख्यालय छोड़ेगा।

डीएम दीक्षित ने कहा कि मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी रहती है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके अलावा भू-कटाव की वजह से आबादी वाले क्षेत्रों और खेती को नुकसान पहुंचने की भी आशंका रहती है। बरसात के मौसम में नालों की ठीक से सफाई न होने पर जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

डीएम ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा और कांवड़ मेला दोनों ही बड़े धार्मिक आयोजन हैं, जिनमें लाखों श्रद्धालु हरिद्वार जनपद से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं में बेहतर समन्वय और सतर्कता जरूरी है। प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

 

ALSO READ  "त्यौहार और चारधाम यात्रा पर डीएम प्रतीक जैन सख्त – मिलावटखोरों पर गिरेगी गाज, 7 दिन चलेगा धुआंधार निरीक्षण अभियान!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 9 4
Users Today : 14
Users Yesterday : 632
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 9 4
Users Today : 14
Users Yesterday : 632