न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » मुठभेड़ » रोहित नेगी हत्याकांड: मुख्य आरोपी अजहर त्यागी सहित दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, बॉर्डर से गिरफ्तारी

रोहित नेगी हत्याकांड: मुख्य आरोपी अजहर त्यागी सहित दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, बॉर्डर से गिरफ्तारी

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार/देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में हुए रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजहर त्यागी और उसके एक साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर हुई, जिसमें दोनों आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए। अजहर के दोनों पैरों और एक हाथ में जबकि उसके साथी के दोनों पैरों में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुई मुठभेड़

हरिद्वार और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर यूपी के बरला पुरकाजी क्षेत्र में घेराबंदी की थी।

खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई और दोनों को घायल अवस्था में दबोच लिया।

अजहर पर था हत्या का आरोप

मुख्य आरोपी अजहर त्यागी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह रोहित नेगी की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। प्रेमनगर थानाक्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई इस हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।

बॉर्डर पर बढ़ाई गई सतर्कता

दोनों आरोपी एक विशेष समुदाय से संबंधित हैं। घटना के बाद किसी भी तरह के तनाव या अफवाह से बचने के लिए मुजफ्फरनगर और मंगलौर बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

एसएसपी अजय सिंह का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आरोपियों का इलाज चल रहा है। उनके ठीक होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस हत्याकांड में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

ALSO READ  ???? बिग ब्रेकिंग: रुड़की में गंगनहर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ – गोली लगने से बदमाश घायल, सिविल अस्पताल में भर्ती, उच्च अधिकारी मौके को रवाना ????

यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का नतीजा है, जिससे रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य किरदारों को पकड़ा जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 2
Users Today : 265
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 1 2
Users Today : 265
Users Yesterday : 930