न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » मुठभेड़ » “चौकीदार को गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने से बचा, पैर में लगी गोली; साथी फरार, जंगलों में कॉम्बिंग तेज!”

“चौकीदार को गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने से बचा, पैर में लगी गोली; साथी फरार, जंगलों में कॉम्बिंग तेज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। बुगावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बीयर फैक्ट्री के चौकीदार को गोली मारने के मामले का एक आरोपी घायल हो गया,

जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है।जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बुगावाला पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश सीमा की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक बंजारा वाला गांव की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक गोली लुकमान पुत्र निवासी गोकुलवाला, थाना बुगावाला के पैर में लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

हालांकि उसका साथी गुलजार निवासी खेड़ी शिकोपुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लुकमान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अमानत घर में बंद पड़ी बीयर फैक्ट्री के चौकीदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

घायल बदमाश लुकमान को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस लगातार सघन चेकिंग और कॉम्बिंग अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 9
Users Today : 270
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 9
Users Today : 270
Users Yesterday : 522