न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » अभियान » पिरान कलियर में सत्यापन अभियान तेज, रैन बसेरा और बरेली सराय में पुलिस की सघन कार्रवाई

पिरान कलियर में सत्यापन अभियान तेज, रैन बसेरा और बरेली सराय में पुलिस की सघन कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार जिले भर में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत पिरान कलियर थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में सघन अभियान चलाया।इस अभियान में रैन बसेरा और बरेली सराय में ठहरे जायरीनों और बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया गया।थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दरगाह प्रबंधन के सहयोग से रैन बसेरा और बरेली सराय में तीन दिनों से अधिक समय से ठहरे व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने ऐसे जायरीनों को संबंधित स्थलों से हटने की हिदायत दी जो निर्धारित समय से अधिक अवधि से बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के रुके हुए थे।इस दौरान पुलिस टीम ने जायरीनों को सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी और उनके पहचान पत्रों की जांच की। स्थानीय जनता ने पुलिस की इस कार्यवाही का स्वागत किया और अपराधों की रोकथाम के लिए इसे आवश्यक कदम बताया।अभियान में व0उ0नि0 बीएस चौहान, अ0उ0नि0 तरुण कुमार सहित अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि यह सत्यापन अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।पुलिस द्वारा की जा रही यह पहल श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिससे पिरान कलियर क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

ALSO READ  “जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद एक्शन में प्रशासन, पृथ्वीराज चौक पर चला मेगा सफाई अभियान… घंटों में बदली इलाके की तस्वीर!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930