न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » मुकदमा » पनियाला में युवक से बेरहमी से मारपीट, शराब ठेके के बाहर लहूलुहान मिला – दो पर मुकदमा दर्ज

पनियाला में युवक से बेरहमी से मारपीट, शराब ठेके के बाहर लहूलुहान मिला – दो पर मुकदमा दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। पनियाला क्षेत्र में एक युवक के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जब रियाजुल नामक युवक शराब के ठेके के बाहर लहूलुहान हालत में मिला। राहगीरों ने जब उसे घायल अवस्था में देखा तो तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी।रियाजुल की पत्नी अपने परिजनों के साथ देर रात से ही उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और घायल रियाजुल को अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की पत्नी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।शिकायत के अनुसार, रियाजुल को शराब के नशे में अभिषेक और बालिन्द्र नामक युवकों ने बेरहमी से पीटा। मारपीट की यह पूरी घटना शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है और उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

 

ALSO READ  BIG BREAKING:धराली आपदा में दुपट्टे के टुकड़े से बंधी राखी, अहमदाबाद से फिर पहुंचा बहन का प्यार—धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी भावुक राखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 5
Users Today : 158
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 5
Users Today : 158
Users Yesterday : 930