न्यूज़ फ्लैश
“सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप” “उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज”
Home » यात्रा » श्री केदारनाथ धाम यात्रा: आस्था, रोजगार और विकास का संगम

श्री केदारनाथ धाम यात्रा: आस्था, रोजगार और विकास का संगम

(शहजाद अली हरिद्वार) केदारनाथ। उत्तराखंड की आस्था का केंद्र श्री केदारनाथ धाम हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बाबा केदार के दर्शनों हेतु देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे न केवल धार्मिक आस्था को बल मिल रहा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया जीवन मिला है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केवल तीर्थयात्रियों को सुविधाएं देना नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है। सरकार यात्रा को सुरक्षित, सुगम और समृद्ध बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।कपाट खुलने के एक महीने में ही 7 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 24,000 से अधिक यात्री केदारपुरी पहुंच रहे हैं। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने दो अरब से अधिक का कारोबार किया है।घोड़े-खच्चरों से 1.39 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की, जिससे ₹40.50 करोड़ की आय हुई। हेली सेवाओं से 33,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिससे ₹35 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। डंडी-कंडी सेवा से ₹1.17 करोड़, जबकि टैक्सी शटल सेवा से ₹7 करोड़ की कमाई हुई। होटल-रेस्तरां व्यवसाय में ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। जीएमवीएन के 15 प्रतिष्ठानों ने ₹3.80 करोड़ का राजस्व अर्जित किया।

साफ-सफाई और नियमों के उल्लंघन पर ₹2.26 लाख का जुर्माना भी वसूला गया। महिला-बुजुर्गों के लिए आरक्षित वाहनों की शुरुआत एक सकारात्मक पहल है।

केदारनाथ यात्रा अब केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड के विकास की धुरी बन चुकी है।

235 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 5 1
Users Today : 22
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 5 1
Users Today : 22
Users Yesterday : 757