न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान BIG BREAKING:: भोपाल पहुंचे CM धामी, शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस BIG BREAKING:: गोवर्धन पूजा पर गौमाता के चरणों में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री धामी, संत समाज के सानिध्य में दिखी सनातन संस्कृति की दिव्य झलक BIG BREAKING:: पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र और पेंशन की हर समस्या का होगा समाधान BIG BREAKING:: भगवानपुर में आधी रात को गोलियों की गूंज! पुलिस से भिड़ा कुख्यात गौतस्कर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, साथी कालू फरार
Home » कार्यवाही » “अश्लीलता पर सख्त वार: ज्वालापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई”

“अश्लीलता पर सख्त वार: ज्वालापुर पुलिस की सख्त कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के सराय क्षेत्र में आयोजित मेले के दौरान अश्लील कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आयोजक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और प्रशासन को कार्यक्रम की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की संस्तुति की है।पुलिस के अनुसार, यह कृत्य केवल अनुमति की शर्तों का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है।

किसी भी सामाजिक या सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना, सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना और स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराना होता है। लेकिन यदि इन आयोजनों की आड़ में अश्लीलता परोसी जाती है, तो उसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मेला आयोजक इमरान पुत्र ताहिर, निवासी मोहल्ला हजरत बिलाल, लंढोरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।

ज्वालापुर पुलिस की यह कार्रवाई समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक आयोजनों की गरिमा को सुरक्षित रखने की दिशा में एक सख्त संदेश है।

 

ALSO READ  चुनाव से पहले ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SSP मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में 15 लाख की अवैध शराब जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 1 7 4
Users Today : 592
Users Yesterday : 707
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 1 7 4
Users Today : 592
Users Yesterday : 707