(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की, 28 मई – रुड़की कोतवाली क्षेत्र के पंचायती धर्मशाला के पास आज सुबह एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली।
लूट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना उस समय हुई जब मंजू जैन नामक महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर पूजा के लिए जैन मंदिर पहुंची थीं।
जैसे ही महिला स्कूटी से उतरकर मंदिर की ओर बढ़ीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों में से एक युवक बाइक से उतरकर उनके पास गया और झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
इसके बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि महिला के मंदिर पहुंचते ही बाइक सवार बदमाश उनका पीछा करते हैं।
महिला के पति अभी स्कूटी खड़ी भी नहीं कर पाए थे कि चंद सेकंडों में लूट की यह वारदात हो गई।बताया जा रहा है कि लूटी गई सोने की चेन की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।


























Users Today : 56
Users Yesterday : 757
