(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 92 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में कई थाना-कोतवालियों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि पुलिस लाइन और विभिन्न शाखाओं में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार चन्द्रभान सिंह को कोतवाली नगर, अमरजीत सिंह को ज्वालापुर, केसी भट्ट को खानपुर, नन्द किशोर भट्ट को रुड़की, राजेन्द्र खोलिया को कलियर, विनोद गुसाईं को पथरी, मनोज मैनवाल को मंगलौर, भगवान महर को श्यामपुर, राकेश शाह को रानीपुर तथा अनिरुद्ध मैठाणी को सिडकुल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा संजय मिश्रा को खानपुर, कुन्दन राम आर्य को झबरेड़ा और प्रदीप रावत को बहादराबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना प्रभारियों के बदलाव के साथ उपनिरीक्षक स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है।
नई तैनाती के तहत कोतवाली नगर, ज्वालापुर, कनखल, रानीपुर, सिडकुल, गंगनहर, रुड़की, मंगलौर, लक्सर, पथरी, भगवानपुर, खानपुर, झबरेड़ा, कलियर और बहादराबाद समेत कई थानों, कोतवालियों एवं चौकियों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

वहीं कुछ अधिकारियों को सीआईयू रुड़की, सीआईयू हरिद्वार, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, चुनाव सेल और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में भेजा गया है।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को जनपद की पुलिसिंग व्यवस्था में नई ऊर्जा लाने, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।











































Users Today : 249
Users Yesterday : 378
