(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी। मोरी क्षेत्र के पंवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। विधायक ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनके लिए जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग उठाई।
मुलाकात के दौरान विधायक दुर्गेश लाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष पंवाणी गांव में अग्निकांड से हुई भारी क्षति और प्रभावित परिवारों की पीड़ा रखी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए हैं और उनकी वर्षों की मेहनत, जमा-पूंजी तथा जीवनभर की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। ऐसे कठिन समय में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना बेहद जरूरी है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वे अपने जीवन को दोबारा पटरी पर ला सकें। साथ ही प्रभावितों के पुनर्वास और जरूरी सुविधाओं के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए।
गौरतलब है कि पंवाणी गांव में अग्निकांड के चलते करीब 50 परिवार प्रभावित हुए हैं। इस भीषण हादसे के बाद ग्रामीणों के सामने आवास, रोजमर्रा की जरूरतों और भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अब प्रभावित परिवार सरकार से राहत और मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं।











































Users Today : 185
Users Yesterday : 644
