न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार BIG BREAKING:: भूकंप-अग्निकांड से बचाव का ‘महा अभ्यास’! हरिद्वार के 6 स्कूलों में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन अलर्ट मोड में, सीसीटीवी से हर घाट पर पैनी नजर—अफसरों को भीड़ नियंत्रण के सख्त निर्देश

BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन अलर्ट मोड में, सीसीटीवी से हर घाट पर पैनी नजर—अफसरों को भीड़ नियंत्रण के सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप एवं जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) स्थित मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हरकी पैड़ी एवं विभिन्न गंगा घाटों सहित प्रमुख स्नान स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों में भीड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्थान पर भीड़ का दबाव बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।

आयुक्त आनंद स्वरूप ने निर्देश दिए कि स्नान पर्व के दौरान सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम स्नान की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने ड्यूटी पर तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें। किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्रित होने या दबाव बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात पुलिस एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सक्रिय रखी जाएं तथा कंट्रोल रूम को प्रत्येक महत्वपूर्ण गतिविधि की नियमित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

ALSO READ  श्री गोवर्धन दास सेवानिवृत्त, सूचना विभाग में विदाई समारोह आयोजित

जिला प्रशासन द्वारा कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 7 8
Users Today : 341
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 7 8
Users Today : 341
Users Yesterday : 644