(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। रुड़की में प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अधिकारी गौरी प्रभात ने रविवार को नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट की जगह जिम्मेदारी संभाली है।
दीपक रामचंद्र शेट का स्थानांतरण चमोली जिले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर गौरी प्रभात की नियुक्ति होने के बाद रुड़की में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया अध्याय शुरू हो गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद गौरी प्रभात अब रुड़की क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था, जनसमस्याओं के निस्तारण, विकास कार्यों की निगरानी और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी निभाएंगी।
नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की नियुक्ति से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मामलों के बेहतर निस्तारण की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, दीपक रामचंद्र शेट अब चमोली में सीडीओ के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।











































Users Today : 209
Users Yesterday : 660
